महाराजा अग्रसेन का युगीन संदेश
महापुरूष अपने जीवन में कुछ ऐसे आदर्शों की स्थापना करते हैं जो चिर युगीन हो जाते हैं, आने वाले युगों में राष्ट्र या समाज उनका अनुकरण कर अपने जीवन को मुदमंगलमय बनाता है, वे महापुरूष मात्र वाणी से आदर्शों की व्याख्या नहीं करते अपितु उन्हें अपने जीवन में कर्म से भी उतारते हैं। ऐसे महापुरूषों को हम मर्यादा पुरूषोत्तम राम, योगेश्वर कृष्ण, बुद्ध, महावीर स्वामी, चाणक्य, महात्मा गाँधी आदि के नाम से जानते हैं। ऐसे ही युगपुरूषों में महाराजा अग्रसेन का नाम अत्यन्त श्रद्धा से लिया जाता है। महाराज अग्रसेन का उद्भव द्वापर एवं कलियुग के संधिकाल में हुआ था। महाभारत...





