मकर संक्रांति के त्यौहार की विशेष मिठाई घेवर
मकर संक्रांति हम तो अपने देश में है इसलिये हमें घेवर आसानी से मिल जाता है, लेकिन जो देश से बाहर है, उन्हें घेवर मुश्किल से मिलता है घेवर आप घर पर भी बना सकते हैं, दिखने में ऐसा लगता है कि इसे बनाना मुश्किल होगा लेकिन है बड़ा आसान।हम आज घेवर बनायें, आपने बाजार में घेवर बनते देखा है? घेवर बनाने के लिये स्पेशल कढ़ाई प्रयोग में लाई जाती है|जिसका तला समतल होता है, जो करीब १२ इंच गहराई और ५-६ इंच चौड़ाई की होती है। बाजार में घेवर बनाने के लिये तो समतल तले की बड़ी कढ़ाई होती है...





