धर्म की ऐतिहासिक नगरी ‘लाडनूँ’
राजस्थान के नागौर जिले का प्रसिद्ध नगर है `लाडनूँ’, जो राजस्थान के नागौर जिले के उत्तरी-पूर्वी छोर पर बसा हुआ है, इतिहास कहता है कि प्राचीन काल में यह गंधर्व वन कहलाता था, क्योंकि गांधार लोग यहां क्रीड़ा करने के लिए आते रहते थे। महाभारत काल में यह एक विशिष्ट सामरिक सुरक्षा स्थल माना जाता था, जिससे इसे महाभारत कालीन में ‘नागरी’ भी माना जाता है। थली प्रदेश, नौवंâूटी मारवाड़ एवम् शेखावाटी का संगम-स्थल यह कस्बा जोधपुर-दिल्ली रेलवे मार्ग पर स्थित है, समुद्र तल से यह ३२९ मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। ‘लाडनूँ’ का प्राचीन नाम ‘चंदेरी’ भी रहा, इसके...





